सैफ ने माना, करीना से प्यार है

by admin on October 18, 2007

in Bollywood

आखिरकार सैफ अली खान ने मान लिया है कि उनका करीना के साथ कुछ-कुछ चल रहा है। पत्रकारों ने जब पूछा कि करीना और उनके बीच क्या है , तो उन्होंने शर्माते हुए जवाब दिया , ‘ हमारे बीच क्या है..बस हम साथ हैं। हमारे बारे में मैं बस इतना ही कह सकता हूं। इस बात की ओर जरूरत से थोड़ा ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है , लेकिन ठीक है। अब हम चिल्लाकर तो नहीं कह रहे हैं , लेकिन हां हम साथ हैं और खुश हैं। उस वक्त करीना कपूर उनके साथ थीं। दोनों मुंबई में मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में मौजूद थे।

यह सब लद्दाख में फिल्म टशन की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ। यहां सैफ ने करीना को भीड़ से बचाया था। उसके बाद दोनों कई बार साथ नजर आए। तब से करीना और शाहिद की जोड़ी टूटने की खबरें आ रही थीं। पिछले दिनों जब शाहिद कनाडा़ में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे , तो अचानक खबर आई कि सैफ अली खान और करीना कपूर के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। उसके बाद कनाडा में शाहिद कपूर के साथ शूटिंग कर रहे लोगों ने बताया कि शाहिद काफी उदास रहने लगे हैं।

वापस लौटने पर शाहिद से कई बार पूछा गया कि क्या उनका और करीना का ब्रेकअप हो गया है , लेकिन पिछले हफ्ते तक इस मुद्दे पर वह कुछ भी बोलने से कतराते रहे। आखिर पिछले हफ्ते एक इंटरव्यू में उन्होंने इसे मान ही लिया। उन्होंने कहा कि वह आजकल अकेले हैं और किसी गर्लफ्रेंड की तलाश कर रहे हैं।

शाहिद के इस खुलासे को एक हफ्ता भी नहीं बीता है कि सैफ और करीना सार्वजनिक तौर पर साथ नजर आए हैं। और सबके सामने छोटे नवाब ने शर्माते-लजाते यह मान ही लिया कि वह करीना से प्यार करते हैं। करीना और शाहिद की जोड़ी बॉलिवुड की सबसे हॉट जोड़ियों में रही है और कई बार खुल्लम-खुल्ला अपने इजहारे इश्क के चलते इन्हें विवादों का सामना भी करना पड़ा। इसीलिए इस जो़ड़ी का टूटना काफी लोगों को खल रहा है। लेकिन ऐसा कहने वालों की भी कमी नहीं कि इश्क की रहगुजर का अंजाम कौन जानता है।

Related News

  • No related posts

Leave a Comment

Previous post:

Next post: